प्यार अद्भुत है... अविश्वसनीय है.... अतुल्य है...


प्यार अद्भुत है... अविश्वसनीय है.... अतुल्य है... 

दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं जिन्हें अपना प्यार नसीब होता है... 
अब दुनिया की नियत देखिये. प्रायः जब एक लड़का-लड़की शादी करने की ठानते हैं तो सिर्फ उनका परिवार ही नही समाज और दुनिया तक उनकी बैरी हो जाती है. क्योंकि ये मध्यम वर्ग है. लेकिन बावजूद कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने प्यार का विश्वास कायम रखते हैं...

और बाद में यही लोग समाज और दुनिया के लिए नयी संतुलित परिभाषाएं गढ़ते हैं... अपना एक मुकाम बनाते हैं जो दूसरों के लिए सपना होता है. लोगों के रोल मॉडल बन जाते हैं.... तब यही समाज, यही दुनिया उन्हें सलाम करती है....

मै ऐसे कई लोगो को जनता हूँ जिन्होंने अपने प्यार के सहारे, प्यार के दम पर अपना खुद का एक मुकाम बनाया है और आज लोग उनकी और नज़र गड़ाए रखते हैं....

ऐसे कई उदहारण हैं अभिनेता शाहरुख़ खान. वैसे ये प्यार भी मध्यम वर्ग में ही हुआ था लेकिन आज ये हाई प्रोफाइल सेलेब्रिटी हैं.. मै भी किसी को जनता हूँ जिन्होंने अपना प्यार बनाये रखा और एक लम्बा सफ़र तय किया और कर रहें हैं... क्योंकि उनके साथ उनका आत्मविश्वास... लगन के लिए प्रेरित करने वाली उनकी धर्मपत्नी भी हैं... अतुल श्रीवास्तव. वे हम जैसे नवसिखियों के लिए अनुभव का बहुत बड़ा सागर हैं... उनसे हम काफी कुछ सिखने का प्रयास करते हैं... बहारहाल उन्होंने भी अपने प्यार का साथ चुना और उनकी शादी को 11 साल हो गएँ हैं. आज मीडिया जगत के अलावा भी अन्य क्षेत्र के लोगों की निगाहें उनपर हैं... क्योंकि उन्होंने अपना एक मुकाम बनाया है. जहा उनके साथ उनकी धर्मपत्नी का भी नाम लिया जाता है...

कुलमिलाकर... दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त को भी प्यार की ताक़त ने सिर झुकाने मजबूर किया है... वाकई प्यार अद्भुत है... अविश्वसनीय है.... अतुल्य है...

Comments