जीपी सिंह की 'ताजपोशीÓ की तैयारी


० संभाल सकते हैं विज का प्रभार

राजनांदगांव। आईपीएस जीपी सिंह की पुन: फील्ड में वापसी हो सकती है। उन्हें दुर्ग रेंज का आईजी नियुक्त किया जा सकता है। वे यदि दुर्ग रेंज आते हैं तो आईजी आरके विज का स्थान लेंगे जो कि शीघ्र एडीजी बनने वाले हैं।
सिंह इन दिनों आईजी (नक्सल सेल) का प्रभार संभालते हुए पुलिस मुख्यालय में हैं। उन्हें फील्ड में लाने की कोशिश की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह सिंह की बिलासपुर के बाद दुर्ग में वापसी मानी जाएगी।

हुआ था विवाद

सिंह को कुछ माह पूर्व आईजी बिलासपुर नियुक्त किया गया था। उन्हीं के कार्यकाल में बिलासपुर एसपी राहुल शर्मा    ने आत्महत्या कर ली थी।
राहुल के साथ सिंह की पटरी कैसी थी यह तो जांच का विषय है लेकिन माना जाता है कि इस आत्महत्या में उनकी किसी तरह की भूमिका रही होगी।

गौतम व देव के भी नाम

दुर्ग रेंज के लिए वैसे तो अरुणदेव गौतम व पवन देव के नाम भी चल रहे हैं। जीपी सिंह, अरुणदेव गौतम व पवन देव तीनों ही राजनांदगांव में एसपी रह चुके हैं।
पवन देव इन दिनों आईजी प्रशासन का प्रभार संभालते हुए पुलिस मुख्यालय में हैं। अरुणदेव गौतम पहले बिलासपुर आईजी रह चुके हैं। दोनों के नाम भले ही चर्चा में है लेकिन माना जाता है कि दोनों में से किसी को भी सरकार दुर्ग रेंज जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देगी।
चुनाव के समय गौतम-देव जैसे कड़क अफसर को पचाना किसी भी राजनीतिक दल के लिए असहज हो सकता है। इस कारण दोनों के नाम पर शायद ही कोई सहमत हो। उसके बाद बच जाते हैं सिंह जो कि बिलासपुर के बाद पुन: फील्ड में आने प्रयासरत हैं।
(साभार : 'भास्कर भूमिÓ )

Comments

  1. सार्थक और सामयिक पोस्ट , आभार.

    कृपया मेरे ब्लॉग पर भी पधारें , आपके स्नेह और समर्थन की प्रतीक्षा है .

    ReplyDelete

Post a Comment