Skip to main content
चांवल के दाम नहीं आंएगें काम
रमन सरकार ने गरीबों को दो रुपये किलो चांवल दे रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस की सरकार आने पर 1 रुपये के दाम पर चांवल देने की बात राजनांदगांव में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कही है।
बिजली का झटका भी है
बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी और इसके लिए बनाई गई नई व्यवस्था लोगों को रास नहीं आ रही है। पिछले दिनों तो डोंगरगढ़ में एक व्यापारी को दो अरब रुपये का बिजली बिल थमाया गया था।
वैट को लेकर घिरेगी
पेट्रोल एवं अन्य उपयोगी वस्तूओं के महंगे होने पर राज्य सरकार ने लोगों को कोई रियायत नहीं दी। वैट कम नहीं किया। शायद, राज्य सरकार की मंशा केन्द्र को बदनाम करने की थी। महंगाई का ढिंढोरा केन्द्र के खिलाफ ही पीटा।
Comments
Post a Comment